हमीरपुर, मई 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। यमुना में नाव पलटने से डूबने वाले पांच बच्चों सहित छह लोगों में से एक महिला का शव 10 घंटे बाद बरामद हो गया है। रात से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम भी अपने साजोसामान के साथ घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। पूरी रात नदी में सर्च ऑपरेश्न चलाया गया। डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल राजेश एस ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- हमीरपुर में यमुना में नाव पलटी, 6 लोग लापता, 3 को बचाया गया; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीघटना का विवरण थाना कुरारा की ग्राम पंचायत भौली के कोतूपुर मजरा निवासी राजू निषाद की पुत्री की मंगलवार को शादी थी। जिसमें उसके नाते-रिश्तेदारों का जमावड़ा हुआ था। बुधवार की सुबह दुल्हन की विदाई के बाद इसके परिवार के कुछ सदस्य रिश्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.