मथुरा, मार्च 23 -- प्राचीन चीरघाट यमुना किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को अचानक नदी में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए तुरंत यमुना में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। युवती की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के पीछे के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक युवती द्वारा चीरघाट क्षेत्र में यमुना में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था, लेक...