प्रयागराज, मई 2 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के नए यमुना ब्रिज के नीचे यमुना में शनिवार को एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। मछुआरों की सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने जल पुलिस को मामले की जानकारी दी। जल पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी जेल रोड कमलेश कुमार के मुताबिक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद की सिरोही झील बनी 'डेथ ट्रैप'; नहाने गए दिल्ली के युवक की डूबने से मौत, 3 महीने में तीसरा हादसा यह भी पढ़ें- विक्रम नगर पुल के पास डिवाइडर पर मृत मिला मजदूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...