बागपत, जून 20 -- बागपत। बागपत शहर के यमुना खादर से गुजर रही यमुना नदी में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने घंटों तक मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के हाथ पर ओम लिखा हुआ था,जबकि उसकी जेब से 70 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मृतक के शव को अज्ञात में पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि यमुना में मछली पकड़ रहे गोताखोरों के जाल में युवक का शव फंसा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसने घंटों तक मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने बताया कि शव एक दिन पुराना है। संभवत: युवक की मौत डूबने से हुई है, क्य...