मथुरा, मार्च 2 -- थाना जमुनापार अंतर्गत यमुना पुल के समीप नदी में शनिवार शाम अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार शाम यमुना में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस के साथ मौका मुआयना कर लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर वहां मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान न कर सका। पुलिस ने शव मोर्चरी को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...