उरई, मार्च 2 -- कालपी। यमुना में अज्ञात विवाहिता महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यमुना पुल से कूदने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। सोमवार दोपहर नाविकों ने नये यमुना पुल के पास कोठी नम्बर तीन के पास महिला का शव उतराता देखा। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना को सज्ञांन मे लेकर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने शव को नाविकों के सहयोग से बाहर निकाला था जो सलवार सूट के साथ पैरो में बिछिया और कानों में भी आभूषण पहने थी। लोगों की माने तो सम्भव है कि उक्त विवाहित महिला ने एक दिन पहले पुराने यमुना पुल से छलांग लगाई होगी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.