नोएडा, नवम्बर 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में गुरुवार को आयोजित हुई छह राज्यों की बैठक में तय किया गया कि यमुना में नाले का पानी शोधित किए बिना नहीं डाला जाएगा। इस पानी को साफ करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाए जाएंगे। इसके बाद ही पानी को यमुना में छोड़ा जाएगा ताकि यमुना को स्वच्छ रखा जा सके। सेक्टर-62 स्थित यमुना भवन में अपर यमुना रिवर बोर्ड (यूवाईआरबी) के दफ्तर में अपर यमुना रिव्यू कमेटी (यूवाईआरसी) की नौवीं बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। बैठक में राजस्थान से जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, उत्तराखंड से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उत्तर प्रदेश से राज्य जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, हरियाणा से सिंचाई एंव जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी, दिल्ली से राज्य जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.