यमुना में बहा काला पानी, ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका
सहारनपुर, मई 14 -- सरसावा। लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते शाहजहांपुर क्षेत्र से गुजरने वाली यमुना नदी का पानी एक बार फिर मैला नजर आने लगा है। मंगलवार को नदी में काला और गंदा पानी बहता दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी चिंता और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रदूषित पानी के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो यमुना के पानी का उपयोग स्नान आदि के लिए करते हैं। मंगलवार सुबह शाहजहांपुर स्थित उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जोड़ने वाली यमुना नदी में नाले जैसा काला पानी बहता दिखाई दिया। गंदे पानी को देखकर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान आजाद सिंह, अमित कोहली, मेहर सिंह, प्रधान बृजेश शर्मा, धर्म सिंह व पूर्व प्रधान निसार समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यमुना में प्रदूषित पानी बहने से स्नान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.