यमुना में पानी बढ़ता देख तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कने तेज
कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद की दक्षिणी सीमा पर स्थित यमुना नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश से यमुना नदी के उफनाने से तटवर्ती गांवों के लोगों की खतरा बढ़ता देखकर धड़कने तेज हो गई हैं। पथार की पुलिया तक पानी पहुंचने लोग सहम गए हैं। यमुना के बढ़ रहे जलस्तर पर अफसर बराबर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही बाढ़ के हालात की स्थिति में बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में यमुना-सेंगुर के संगम स्थल चपरघटा के आसपास के गांवों में हर साल बाढ़ का कहर होता है। यह भी पढ़ें- चंबल में भी आया उछाल, तीन मीटर की बढ़ोत्तरी इस बार चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश से यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा शुरू हो गया। लगातर बढ़ रहे जलस्तर से यमुना-सेंगुर के संगम स्थल वाले चपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.