कौशाम्बी, मई 8 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के प्रभास गिरी यमुना घाट पर शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। गोराजू गांव निवासी रंजीत पाल (18) पुत्र राममूरत पाल शुक्रवार करीब एक बजे अपने मोहल्ले के दोस्तों अंकुश सेन (14) पुत्र द्वारिका प्रसाद और प्रिंस सेन (12) पुत्र जयप्रकाश सेन के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय रंजीत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह नदी की गहराई में समा चुका था। यह भी पढ़ें- गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम सूचना मिलते ही चंपहा चौकी इंचार्ज अतुल रंजन तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.