बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में भैया दूज के अवसर पर यमुना स्नान के दौरान डूबे युवक का 33 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार पुत्र रामखेलावन गुरुवार सुबह अपने साथियों के साथ यमुना स्नान करने आए थे। उनके साथ विवेक कुमार समेत करीब दस युवक मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियां का कहना है कि बारा घाट पर अधिक भीड़ होने के कारण सभी युवक पीपे का पुल पार कर बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित गलौली-बारा घाट के पास स्नान करने लगे। स्नान के दौरान अचानक अभय कुमार और विवेक कुमार गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। विवेक...