फतेहपुर, मार्च 7 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के बारा घाट में भैया दूज पर्व पर यमुना नदी मे डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद 12 किमी दूर पैलानी थाना क्षेत्र के सबहदा के पास मिला। गुरुवार सुबह बाराघाट के पास यमुना नदी में स्नान करते समय 19 वर्षीय अभय कुमार तथा विवेक कुमार निवासी किशोरपुर थाना सजेती कानपुर डूब गए थे। काफी प्रयास के बाद नाविकों ने विवेक कुमार को बाहर निकाल लिया जबकि अभय कुमार को लोग नहीं निकाल पाए। एसडीआरएफ सर्च अभियान चलाए थी। शनिवार दोपहर अभय का शव बरामद हो पाया। मां ममता देवी, पिता राम खेलावन, छोटा भाई निर्भय कुमार, बहन आस्था देवी एवं परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि शव बांदा जनपद की ओर बरादम हुआ है। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...