फतेहपुर, मार्च 5 -- जाफरगंज। भैया दूज पर्व पर गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के बारा घाट पर यमुना स्नान के दौरान दो युवक नदी में डूब गए, जिनमें से एक को नाविकों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। कानपुर के थाना सजेती क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार पुत्र रामखेलावन और विवेक कुमार भैया दूज के अवसर पर यमुना स्नान करने बारा घाट आए थे। घाट पर अधिक भीड़ होने के कारण दोनों पीपे का पुल पार कर नदी के उस पार बांदा के थाना जसपुरा क्षेत्र की ओर स्नान करने चले गए। स्नान के दौरान दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्काल प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद नाविकों ने विवेक कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अभय कुमार पानी में लापता हो गया। घटना की सूच...