यमुना में डूबे अग्निवीर युवक का शव बरामद
मथुरा, सितम्बर 22 -- यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे अग्निवीर युवक का शव सोमवार की सुबह जुगल घाट से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी उन्नीस वर्षीय हर्ष विष्ट अपनी दो बहनों बबिता, भारती और चचेरे भाई के साथ राधाष्टमी पर वृंदावन दर्शनार्थ आया था। जुगल घाट पर यमुना में नहाते समय हर्ष गहरे पानी में चला गया। जिसका काफी प्रयास के बाद भी कोई पता नहीं लग सका था। करीब तीन घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने स्पीड बोट से रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीम द्वारा जुगल घाट से पानीगांव पुल तक लगातार तलाश अभियान जारी रखा। यह भी पढ़ें- दिल्ली निवासी छात्र का शव बैराज में मिला देर शाम अंधेरा घिरने के बाद अभियान रोक दिया गया। सोमवार को सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। जिसमें कुछ देर बाद ही सफलता हाथ लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.