सहारनपुर, जून 29 -- गंगोह संवाददाता। थाना क्षेत्र के नांगल घाट पर यमुना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मछुआरों की सहायता से लगभग दो घंटे बाद शव निकाला जासका। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान शुभम पुत्र नरेश कश्यप, निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना गंगोह के रूप में हुई। बताया जाता है कि शुभम नांगल के समीप अपने दोस्तों के साथ भीष्ण गर्मी के मौसम में यमुना नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, और उसमंे डूब गया। स्थानीय लोगों ने लगभग दो घंटे के अथक प्रयास से उसे बाहर तो निकाल लिया मगर उसे बचाया न जा सका। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक शुभम परिवार में सबसे बडा था,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...