यमुना में डूबने से दिल्ली के युवक की मौत
मथुरा, जुलाई 6 -- दोस्तों के साथ दर्शन करने आए दिल्ली के युवक की रविवार को जुगल घाट पर यमुना स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय देव पुत्र रमेश निवासी बूढ़पुर, थाना अलीपुर, जिला नरेला, दिल्ली अपने दोस्तों के साथ वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने आया था। रविवार को सुबह साथियों के साथ जुगल घाट पर यमुना स्नान के लिए पहुंचा। बताया जाता है कि इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.