बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता यमुना में डूबे युवक का शव 55 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कानपुर के किशोरपुर निवासी 19 वर्षीय अभय पुत्र रामखेलवान भाईया दूज गुरुवार की सुबह अपने साथी विवेक कुमार के साथ यमुना में नहाने आए थे। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों युवक पीपे का पुल पार करके बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के बारा घाट आ गए। दोनों युवक यमुना में नहा रहे थे। तभी पैर फिसल जाने से दोनों युवक गहरे पानी में समा गए। वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया इसी बीच मौके पर पहुंचे नाविकों ने मशक्कत के बाद विवेक कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,जबकि अभय कुमार लापता हो गया था। शुक्रवार को प्रयागराज से आई एसडीआरएफ की टीम ने उपनिरीक्षक अजीत कुमार भारती के नेतृत्व में 15 जवानों की टीम ने सर्च अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.