आगरा, अगस्त 20 -- यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए नदी में घुसाई गई भैंसों को पकड़ लिया। रामबाग और वाटर वर्क्स के पास यमुना में भैंसों को नहलाने के लिए उतारा गया था। सूचना मिलने पर नगर निगम की टास्क फोर्स मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए भैंसों को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पशु पालकों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। यमुना में भैंसों को नहलाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक है। इसके बावजूद कुछ पशुपालक नियमों की अनदेखी करते हुए भैंसों को यमुना में उतार रहे हैं। इससे नदी का पानी प्रदूषित होने के साथ ही नदी की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है। नगर निगम की टास्क फोर्स ने रामबाग और वाटर वर्क्स क्षेत्र में अभियान चलाकर यमुना में घुसी भैंसों को बाहर निकलवाया। ...