गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से यमुना को प्रदूषणमुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत करीब 264 करोड़ रुपये की लागत से गांव धनवापुर में सीवर शोधन संयंत्र और मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को इस टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा जाएगा। जीएमडीए ने गांव धनवापुर में 100 एमएलडी क्षमता का सीवर शोधन संयंत्र तैयार करने की योजना बनाई है। इसके निर्माण में करीब 98 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मेन पंपिंग स्टेशन के निर्माण में करीब 166 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एमपीएस की क्षमता करीब 665 एमएलडी होगी। इसके टेंडर के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है, जबकि सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण के लिए दो कंपनियां आगे आई हैं।चंडीगढ़ में बुधवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.