प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। नए पुल से यमुना में कूदने वाली नर्सिंग छात्रा का शव करीब चौबीस घंटे बाद बरामद कर लिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।करछना थानांतर्गत कैथी गांव निवासी जय प्रकाश पटवा की 21 वर्षीय बेटी ज्योति नर्सिंग की पढ़ाई के साथ ही एक निजी अस्पताल में जॉब भी करती थी। वह घर से ही शहर आती-जाती थी। शनिवार दोपहर वह नए पुल से यमुना में कूद गई। कीडगंज पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई तो रविवार शाम शव बरामद हुआ। ज्योति ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके। ज्योति के एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...