नोएडा, मई 28 -- दनकौर, संवाददाता। युवक ने गुरुवार शाम शराब के नशे में पुलिस को मंझावली पुल के पास यमुना में कार डूबने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला झूठा निकला। इस पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मंझावली पुल के पास यमुना में कार डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी सूचित कर दिया गया। जांच करने पर पता चला कि युवक की कार किसी गहरे पानी में नहीं डूबी थी, बल्कि सड़क किनारे हल्के गड्ढे और कीचड़ में फंसी थी। कार के अंदर युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ बैठा मिला। जांच में सामने आया कि युवक शराब के नशे में था और उसने गाड़ी को कीचड़ से निकलवाने के उद्देश्य से पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवकुमार निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई...