यमुना में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
मथुरा, जुलाई 4 -- मांट। थाना अंतर्गत शनिवार को यमुना के केशी घाट के समीप अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता देख लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस उसकी शिाख्त के प्रयास कर रही है। शनिवार को केशीघाट के समीप होकर गुजर रहे राहगीरों को यमुना नदी में अज्ञात युवक का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी जानकारी होने पर देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। थाना मांट में इंस्पेक्टर क्राइम संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कपड़े नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.