यमुना में अज्ञात युवती की शव मिलने से सनसनी
उरई, जून 11 -- कुठौंद। कुठौंद के शंकरपुर चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह यमुना नदी के किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम सनगढ़ के पास बालू घाट पर पानी में उतराता शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच पड़ताल में पुलिस मामला खुदकुशी का मान कर चल रही है। चौकी प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एक युवती का शव यमुना में उतरा रहा है। इसपर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष है। युवती ने नीले आसमानी रंग की जींस और सफेद डिजाइन वाली काली कुर्ती पहन रखी थी। पैरों में गेरुआ रंग की चप्पलें थीं। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है, जो बहकर यहां आया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों व थानों में सूचना भेजी है। पंचनामा भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.