मथुरा, जनवरी 29 -- भगवान झूलेलाल के अनुयायियों ने श्रीयमुना महारानी को चुनरी धारण कराई। सिंधी जनरल पंचायत द्वारा तृतीय चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने परिवार सहित 525 मीटर लम्बी चुनरी यमुनाजी को ओढ़ाई। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि लाला नवल किशोर नलकूप के पास भिवानी धर्मशाला से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में राधे-कृष्ण की गूंज और श्रीयमुना महारानी और आयोलाल झूलेलाल के जयकारों के मध्य सिंधी समाज के सैकड़ों नर-नारी, बच्चे-बुर्जग नाचते गाते हुए 91 साड़ियों से तैयार चुनरी को सर पर उठाए विश्राम घाट के पास सती घाट पहुंचे, जहां श्रीयमुना महारानी का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यमुना पुरोहितों द्वारा पूजन-अर्चन कराया गया। यमुनाजी को एक पार से दूसरे पार तक लगभग 15 नौकाओं में बैठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.