फतेहपुर, अगस्त 27 -- विजयीपुर। किशनपुर-दादों यमुना ब्रिज से गुरुवार सुबह एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुल पर युवती का दुपट्टा, कड़ा, अंगूठी और क्लेचर पड़ा मिला। इससे उसके नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। युवती की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवती सुबह पुल पर पहुंची थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुल पर कुछ सामान पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। लोग मौके पर पहुंचे तो वहां दुपट्टा, कड़ा, अंगूठी और क्लेचर पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: यमुना ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, तलाश जारी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवती कौन थी और कहां से आई थी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। थाना प्र...