उरई, जनवरी 22 -- उरई। यमुना ब्रिज पर रील बनाना लोगों को महंगा साबित हो रहा है। आरपीएफ ने रील बनाकर वायरल करने के मामले में युवती समेत दो के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है। टिवटर के माध्यम से रील बनाने की शिकायत मिली थी। उरई आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि उप निरीक्षक देशराज सिंह, हेड कांस्टेबिल सीके गुप्ता ने शेखपुरा गुढ़ा कालपी से धु्रव लाल को यमुना ब्रिज पर रील बनाने में पकड़ा गया। इसी की निशानदेही पर प्रियांशी निवासी डिडौलिया बांगर थाना कोतवाली भोगनीपुर जिला कानपुर देहात के विरुद्ध भी रेलवे ब्रिज पर रील बनाने में कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह रेलवे ट्रैक व यमुना ब्रिज पर वीडियो, फोटो आदि न लें। वहीं, रेलवे के जारी हेल्प लाइन 139से भी अवगत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के भीतर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.