प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कीडगंज वासियों को अब बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्षेत्र को जलभराव से निजात दिलाने के लिए यमुना किनारे पंपिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शनिवार को पांच करोड़ की लागत से बनाए गए पंपिंग स्टेशन का लोकार्पण किया।यमुना बैंक रोड यमुना के गेट नंबर 13 पर 15वें वित्त आयोग के बजट से पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। पंपिंग स्टेशन से कीडगंज के साथ चौखंडी को भी जलभराव से राहत मिलेगी। लोकार्पण समारोह में महापौर ने कहा कि वर्षों ये कीडगंज का बड़ा हिस्सा जलभराव की चपेट में आता है। इस क्षेत्र को जलभराव से निजात दिलाने के लिए लोगों से वादा किया था। महापौर ने नगर निगम विकास निधि से वार्ड 94 चौखंडी में दो सीसी रोड का भी लोकार्पण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.