नोएडा, जनवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 30 जनवरी को होगी। अधिकारियों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। इस बार हाथरस, नए आगरा और हेरीटेज सिटी के मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि बैठक में आवंटियों और किसानों से संबंधित और नीतिगत प्रस्ताव रखे जाएंगे। खास तौर पर नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद शहर में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर है। पिछले वर्ष प्राधिकरण ने 65 से अधिक भूखंड आवंटित किए हैं। इस वर्ष के अंत तक प्राधिकरण ने शहर में करीब 180 कंपनियों के संचालन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा फेज-2 के तहत हाथरस, आगरा, अलीगढ़ व मथुरा जिले के अधिसूचित क्षेत्र में भी विकास कार्यों को पूरा किया जाना है। बोर्ड बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.