नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में धार्मिक और व्यावसायिक गतिविधियों पर दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को सरकार की वर्षों से चली आ रही विफलता का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि एक दशक से अधिक समय में यमुना की सफाई को लेकर कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा।उन्होंने आरोप लगाया कि 15 महीनों में 9000 करोड़ रुपये के बजट के बावजूद यमुना की स्थिति बदतर है, क्योंकि सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट का बड़ा हिस्सा बिना उपचार के नदी में गिर रहा है।देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नीतियां केवल घोषणाओं तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर यमुना सफाई और कचरा निस्तारण की योजनाएं ठप पड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 12500 मीट्रिक टन कचरे के प्रबंधन में भी गंभीर खामियां है...