मथुरा, दिसम्बर 21 -- कैंट स्थित ब्रज सिद्ध पीठ मां काली मंदिर प्रागण में रविवार को पंच कुंडी सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरुआत विश्राम घाट पर यमुना पूजन करके की गयी। इस मौके पर मां यमुना जी को चुनरी ओढ़ा कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मां कालीजी का अखाड़ा था। 101 कलश लेकर महिलाएं चल रही थीं। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। मां के डोले के आगे शहनाई वादन होता हुआ चल रहा था। मां काली के दरबार में पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। मंदिर महंत दिनेश चौबे, यज्ञ आचार्य देवदत्त के निर्देशन में यज्ञ मंडल में कलश सहित पहुंची महिलाओं व अन्य ने अष्टम पंच कुंडी महायज्ञ की शुरुआत की। 61 विद्वानों ने मां को समर्पित श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का सस्वर उच्चारण किया। उत्सव में मुख्य यजमान अतुल अग्रवाल, रितेश ऐरन, शशांक शर्मा, रवि अग्रवाल, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.