मथुरा, जून 9 -- थाना सदर बाजार के अंतर्गत यमुना पुल पर सोमवार सुबह ऑटो से उतर कर चप्पल उतारने के बाद एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया। इसकी तलाश करते हुए पहुंचे परिजनों ने इसकी शिनाख्त गोगा, राया निवासी युवक के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार सुबह करीब सात बजे यमुना पुल पर अपनी चप्पल उतार कर एक युवक ने यमुना में पुल से छलांग लगा दी। इसे देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार अजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गोताखोरों के साथ ही फ्लड पीएसी के जवान बुलाकर यमुना में तलाश कराई। यह भी पढ़ें- यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत करीब तीन घंटे के बाद सुबह करीब दस बजे गोताखोरों ने युवक के शव को यमुना से निकलवाया...