हमीरपुर, फरवरी 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में यमुना व बेतवा पुल में खराब हो रहे वाहनों से दोपहर दो घंटे जाम रहा। वहीं शाम को एक बार फिर से यमुना पुल में ट्रक खराब हो जाने से जाम लग गया। जिससे वाहनों का आवागमन बाधित है। मुख्यालय के यमुना पुल में गुरुवार की शाम सात बजे कबरई से गिट्टी लादकर जा रहा ट्रक अचानक खराब हो गया। जिससे कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में जाम लग गया। दो घंटे से जाम लगा होने से रोडवेज बसों के साथ तमाम बारातों की गाड़ियां फंसी हुई है। जाम बढ़ जाने के बाद कोतवाली पुलिस व ट्राफिक पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी है। जबकि सुबह के 11 बजे मौरंग लदा ई-रिक्शा बेतवा पुल में खराब हो जाने से दोपहर 1 बजे तक जाम लगा रहा था। जाम में रोडवेज बसों के साथ ही तमाम वाहन फंसे रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.