यमुना पुल पर वाहन खराब होने से पांच घंटे लगा जाम, छह किमी तक लगी वाहनों की कतार
उरई, जून 26 -- कालपी। संवाददाता यमुना पुल पर शुक्रवार रात एक भारी वाहन खराब होने से भीषण जाम लग गया। करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल के दोनों ओर करीब छह किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे पुल के बीच में एक ट्रक अचानक खराब हो गया। सिंगल लेन पुल होने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम में फंसे लोगों को गर्मी और उमस में रात गुजारनी पड़ी। एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- बक्सर मार्ग से गुजरेंगे चार गुना ज्यादा वाहन सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से खराब ट्रक को हटवाया गया। इसके बाद देर रात करीब 4 बजे यातायात सामान्य हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.