उरई, अप्रैल 1 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चौकी इलाके में स्थित यमुना (शेरगढ़) पुल पर मंगलवार रात को चलती बाइक में अचानक आग लग गई। घटना को लेकर जहां प्रत्यक्षदर्शी बस की टक्कर की बात कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने इसे बाइक फिसलने से हुआ हादसा बताया है। मंगलवार रात को 25 वर्षीय सत्यम सेंगर निवासी हदरुख बाइक से औरैया से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शेरगढ़ पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस के मुताबिक, सड़क पर रगड़ लगने से घर्षण के कारण बाइक में आग लग गई। सूचना मिलते ही शंकरपुर चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पास के पेट्रोल पंप से फायर सिलेंडर मंगाकर आग पर काबू पाया। घायल सत्यम को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनके शरीर पर हल्की चोटें और खरोंचें पाई गईं। पुलिस ने बाइक को सड़क किनारे...