सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सरसावा थाना क्षेत्रांतर्गत रुड़की-पंचकूला नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर स्थित यमुना पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गया। गुरुवार को हरियाणा राज्य के जनपद यमुनानगर के थाना छछरौली क्षेत्र के गांव जयघर निवासी 38 वर्षीय बिलाल पुत्र रहमत बाइक से सरसावा से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह शाहजहांपुर स्थित यमुना पुल पर पहुंचा, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार ...