हमीरपुर, जून 20 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर शनिवार को तड़के यमुना पुल पर दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर के बाद लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते जाम 15 किमी लंबा हो गया। इसमें कई यात्री बसें, शादी-ब्याह वाले वाहन फंस गए। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में लगी हुई है। सुबह से हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यमुना पुल में सुबह चार बजे डंपरों की भिड़ंत हुई। इसके बाद जाम लगना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और हाईवे का रखरखाव करने वाली संबंधित कार्यदायी संस्था की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त डंपरों को पुल से हटाया गया। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे ट्रैफिक धीरे-धीरे सुचारू हो सका। करीब चार घंटे तक लगे जाम के कारण यात्रियों, राहगीरों और...