मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। दिल्ली-शाहदरा रेल लाइन पर यमुना नदी पर बन रहे नए पुल को जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है, जिसकी वजह से इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसका सीधा असर मुरादाबाद से दिल्ली और बरेली के बीच चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 54075 बरेली-दिल्ली 28 मार्च, ट्रेन नंबर 54076 दिल्ली-बरेली 29 मार्च को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 64568 तिलक ब्रिज-बुलंदशहर 28 मार्च व 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज 29 मार्च को निरस्त रहेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि इसके अलावा कई गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...