यमुना पुल की ऊपरी सतह उखड़ी, सरिया बाहर निकली
हमीरपुर, अगस्त 20 -- हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश ने यमुना पुल की मरम्मत के नाम पर की गई लीपापोती की पोल खोलकर रख दी है। कई जगह पुल की ऊपरी सतह से डामर के साथ-साथ सीमेंट की परत गायब हो गई है और सरिया बाहर निकल आई हैं। इन सरियों के सिरे टूटे हुए हैं, जिससे सरिया तीर जैसी शक्ल में बाहर की तरफ निकली है और किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। अभी तक प्रशासन का ध्यान पुल के ध्वस्त हो रहे हिस्सों पर नहीं पड़ा है। मुख्यालय के यमुना नदी के पुल की जून माह में कार्यदायी संस्था ने मरम्मत कराई थी, लेकिन इसके बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इधर कुछ दिनों से लगातार मौसम की खराबी के कारण पुल की ऊपरी सतह खराब हो गई है। डामर के साथ-साथ सीमेंट की परत उखड़ने की वजह से सरिया बाहर निकलने लगे हैं। सरियों के सिरे टूटकर तीर जैसी शक्ल में बाहर निकल आए है, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.