नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- यमुना के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर आमने-सामने आ गई हैं। छठ महापर्व संपन्न होने के कई दिन बाद रविवार को 'आप' के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज यमुना के वासुदेव घाट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब दिल्ली सरकार नकली यमुना बनाने के सभी निशान और सबूत मिटाने लगी है। 'आप' नेता ने कहा कि अलग घाट बनाकर उसमें फिल्टर्ड पानी लाने के लिए लगाए गए पाइप को हटा दिया गया है। अब यमुना भी पहले जैसी प्रदूषित स्थिति में आ गई है। उन्होंने आरोप लगाए कि दिल्ली सरकार ने नकली यमुना बनाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। वासुदेव घाट पर वह पाइपलाइन और वॉल्व मौजूद है, जिससे एक मोटा पाइप जमीन के अंदर लाया गया था और वासुदेव घाट में जोड़ा गया था। यह पाइप वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की राइजिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.