इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- चकरनगर। हरौली बहादुर गांव के पास यमुना नदी से मंगलवार को मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। भरेह थाना क्षेत्र के गांव हरौली बहादुर के कुछ ग्रामीण मंगलवार दोपहर यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी के बीच बने रेत के टापू पर पड़े एक मानव कंकाल पर पड़ी। कंकाल को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- अस्पताल के पास तालाब मे मिला नवजात शव सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने...