शामली, अप्रैल 11 -- चौसाना। नाई नगला जाटान के यमुना नदी क्षेत्र में टूटे तटबंधो को तोडने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिसको लेकर शुक्रवार को मंगलौरा मे पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए। पंचायत में प्रशासन से ठोकरों की मरम्मत कराने और खनन मार्ग बंद कराने की मांग की गई। वही दूसरी ओर निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन शिथिलता अपनाता है तो आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव नाईनंगला जाटान,मंगलौरा सहित अन्य गांव के ग्रामीण नाईनंगला के यमुना नदी के तटबंध की मरम्मत कराने की मांग की है। रेत खनन के लिए यहां रास्ता बनाने का प्रयास किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मे भी कई बार तटबंध टूट चुके है और गांव की रिहाईशी आबादी पर इसका असर पडा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.