यमुना नदी में मछलियां मरने से संक्रामक बीमारियों का अंदेशा
कानपुर, जुलाई 24 -- मूसानगर,संवाददाता। यमुना नदी में रोजाना बड़ी संख्या में मछलियां मर रही हैं। यमुना नदी के दोनों तरफ लाखों मृत मछलियां किनारे पर ही पड़ी हुयी है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में बदबू व बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
मछलियों की बढ़ती संख्या यमुना नदी में मछियों के मरने की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते 21 जुलाई को अचानक यमुना नदी का पानी काला होने के साथ नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे संदिग्ध परिस्थितियों के चलते नदी में छोटी-बड़ी करीब लाखों की तादाद में मछलियां मर गयी थी। वही यमुना नदी किनारे मृत पड़ी मछलियों के बाद लगातार मछलियां मर रही है। तीन दिन पहले मृत पड़ी मछलियां अब सड़ने लगी है, जिससे बहुत दुर्गंध उठ रही है। इस दुर्गंध से नदी किनारे बसे हलिया, नया पुरवा, क्योटरा बांगर, चंदनपुरवा आदि गांव के लोगों को सांस लेने में भी बहुत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.