फतेहपुर, मार्च 6 -- जाफरगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बारा घाट पर भैया दूज पर्व के दौरान यमुना नदी में डूबे युवक का करीब तीस घंटे बाद भी पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में तलाश अभियान चला रही है, लेकिन शुक्रवार शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी।बता दें कि कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार पुत्र रामखेलावन अपने साथी विवेक कुमार के साथ गुरुवार सुबह करीब नौ बजे यमुना नदी में स्नान करने के लिए बारा घाट पहुंचे थे। उस समय घाट पर भीड़ थी। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों युवक पीपे का पुल पार कर नदी के दूसरी ओर बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंच गए और वहीं स्नान करने लगे। स्नान करते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नाविकों ने आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.