यमुना नदी में गिरा राशन से भरा ट्रक, हेल्पर लापता
देहरादून, अप्रैल 17 -- नैनबाग, नई टिहरी। थाना कैम्पटी क्षेत्र के अंतर्गत यमुना पुल के पास बीते देर रात्रि गल्ला राशन से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने खोज एवं बचाव कार्य शुरु किया। पुलिस टीम ने घायल चालक को रेस्क्यू करते हुए उपचार के लिए नैनबाग अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि लापता हेल्पर की खोज में यमुना नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार देर रात करीब 1 बजे विकासनगर के जखोल से त्यूणी राशन ले जा रहा एक ट्रक यमुना पुल व मसूरी बैंड के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए यमुना में जा समाया। यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया ऑटो चालक ड्योढ़ी घाट में डूबा, तलाश जारी हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि हेल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.