यमुना नदी में किशोर पर मगरमच्छ का हमला, पैर पकड़कर गहरे पानी में खींचा
इटावा औरैया, मई 17 -- चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना नदी में पुशओं को पानी पिलाने गए एक किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने किशोर के दोनों पैर पकड़कर उसे गहरे पानी में खींच लिया। साथियों के शोर मचाने पर मगरमच्छ किशोर को छोड़कर पानी में चला गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले सीएचसी राजपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भरेह क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी सुलखान सिंह निषाद का 16 वर्षीय पुत्र अमर सिंह निषाद रविवार सुबह पशुओं चराने गया था। दोपहर में तेज धूप होने पर भैंसें यमुना नदी में पानी पीने के लिए उतर गईं। काफी देर तक भैंसें बाहर नहीं निकलीं तो अमर सिंह उन्हें निकालने के लिए नदी में उतर गया। बताया गया कि उसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक अमर सिंह के दोनों पैर पकड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.