नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- यमुना नदी पर शुरू होने जा रही क्रूज सेवा की तैयारियों का उच्च-स्तरीय निरीक्षण सोनिया विहार में मंगलवार को किया गया। इसमें केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, दिल्ली सरकार में जल मंत्री प्रवेश वर्मा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से भाग लिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े प्रमुख विकास कार्यों जैसे जेट्टी निर्माण, सुरक्षा तंत्र, यात्री सुविधाएँ और क्रूज रूट योजना की प्रगति का अवलोकन किया गया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना केंद्र सरकार, उपराज्यपाल कार्यालय और दिल्ली सरकार के समन्वित सहयोग से आगे बढ़ रही है। यमुना पर शुरु होने वाली क्रूज सेवा दिल्ली के पर्यटन में होने जा रहे ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है। यह सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.