यमुना नदी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
शामली, जून 16 -- कैराना। सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित यमुना घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और पुण्यलाभ उठाया। सुबह से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिनभर जारी रहा। सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ ही पुलिस व गोताखोर मुस्तैद रहे। सोमवार को सुबह से ही यमुना घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हरियाणा और यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ यमुना स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या: श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में लगाई आस्था की डुबकी स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.