उरई, मई 8 -- माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा विकास खण्ड रामपुरा के ग्राम बेरा में यमुना नदी की बाढ़ के पानी से गांव की सुरक्षा के लिए विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने ग्राम बेरा पहुंचकर रिटेलिंग वॉल भूमिपूजन कियाप्रतिवर्ष यमुना नदी में आने वाली बाढ़ से ग्राम बेरा की जमीन का अत्यधिक कटाव होता था। जिससे गाँव के क्षेत्रफल में काफी कमी आ रही हैं। क्षेत्रवासियों की माँग पर विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने शासन से 250 मीटर की यमुना नदी के किनारे रिटेलिंग वॉल के निर्माण की स्वीकृति करा दी हैं। जिसकी लागत लगभग 6 करोड़ 87 लाख रुपये बताई जा रही हैं। नदी की बाढ़ को दृषिगत रखते हुए पूर्व में ब्लॉक प्रमुख अजीतसिंह सेंगर के प्रयास से लगभग 18 माह पहले ग्राम बेरा के नदी के समीप 150 मीटर की रिटेलिंग वॉल का निर्माण कराया था। जिसकी लगभग लागत 5 करोड़ रुपये आयी थी। यमुना नदी में प्...