यमुना तलहटी में गूंजी बधाइयां, नंद घर जन्मे कन्हैया
मथुरा, जून 13 -- यमुना किनारे शमशान स्थल के जयश्री लंकेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान 'बाजी बधाई नंद घर जन्मे कन्हाई' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आचार्य सुधांशु महाराज ने जड़ भरत एवं अजामिल कथा का विस्तृत वर्णन कर नवधा भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मान-सम्मान से अहंकार बढ़ता है और अहंकार मनुष्य को परमात्मा से दूर कर देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान को भोग लगाए बिना भोजन न करने, संतों की शरण में रहने तथा ब्राह्मणों के क्रोध से बचने की सीख दी। साथ ही बताया कि उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा और तप करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर न्यायमूर्ति अनिल शर्मा, अखिलेश शर्मा, ओपी उपाध्याय, ब्रजेश सारस्वत, डॉ. अशोक सारस्वत, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.