प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। यमुना किनारे प्रस्तावित आवासीय परियोजना से जुड़े दो दशक पुराने 'नवप्रयागम आवास योजना' का दस्तावेजों से वजूद समाप्त कर दिया गया। पीडीए के आधिकारिक दस्तावेजों अभिलेखों में अब 'नवप्रयागम' का कोई उल्लेख नहीं किया जा रहा है। इसके स्थान पर परियोजना को केवल प्रस्तावित टाउनशिप के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यमुना तट पर विकसित की जाने वाली इस महत्वाकांक्षी आवासीय योजना को 'नवप्रयागम' नाम दिया गया था। उस समय इसे प्रयागराज के भविष्य के आधुनिक आवासीय विस्तार के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि विभिन्न कारणों से योजना अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी और वर्षों तक कागजों में ही सीमित रही। अब प्राधिकरण का पूरा ध्यान यमुना किनारे टाउनशिप विकसित करने पर है।माना जा रहा है कि टाउनशिप के रूप में विकसित होने वाली यह परियोजना आवास,...